PM Kisan सम्मान निधि योजना : पीएम मोदी ने जारी की 20वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th installment

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक विशाल जनसभा के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार 9.8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खातों में सीधे ₹2000 की राशि ट्रांसफर की गई।

इससे पहले 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी की गई थी, जिसमें देशभर के 9.8 करोड़ किसानों को ₹22,000 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए दी गई थी, जिनमें 2.41 करोड़ महिलाएं भी शामिल थीं।

 इस बार PM KISAN किस्त में हुई देरी क्यों?

आमतौर पर पीएम किसान की किस्तें हर चार महीने में यानी तिमाही आधार पर जारी की जाती हैं। लेकिन इस बार कुछ तकनीकी प्रक्रियाओं और डेटा सत्यापन के कारण थोड़ी देरी हुई। अब प्रधानमंत्री खुद बटन दबाकर ₹2000 की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की।

 PM Kisan Samman Nidhi Yojana लाभ पाने के लिए ज़रूरी बातें

20वीं किस्त पाने के लिए नीचे दी गई बातें जरूर जांच लें :

1. आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

2. DBT (Direct Benefit Transfer) की सुविधा सक्रिय होनी चाहिए।

3. PM KISAN पोर्टल पर e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें।

4. ‘Know Your Status’ सेक्शन में जाकर आधार लिंकिंग की स्थिति चेक करें।

5. भूमि रिकॉर्ड अपडेट हों और आपके नाम पर खेती योग्य ज़मीन हो।

 लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे जांचें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको इस बार ₹2000 मिलेंगे या नहीं, तो यह प्रक्रिया अपनाएं:

1. pmkisan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर ‘Dashboard’ (डैशबोर्ड) पर क्लिक करें।

3. ‘Village Dashboard’ टैब में राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करें।

4. ‘Get Report’ पर क्लिक करें।

5. स्क्रीन पर लाभार्थियों की सूची आ जाएगी – अपना नाम उसमें जांचें।

 ज़मीन की जानकारी कैसे अपडेट करें?

अगर आपने गांव या खेत की जानकारी बदली है या ज़मीन के दस्तावेज़ अपडेट करने हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

1. pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें।

2. ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं और ‘State Transfer Request’ पर क्लिक करें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।

4. कैप्चा भरें और ‘Get OTP’ पर क्लिक करें।

5. मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें।

6. खेती योग्य ज़मीन के प्रमाण (जैसे खसरा/खतौनी) अपलोड करें।

7. जानकारी जांचें और सबमिट करें।

 मोबाइल से PM-KISAN स्टेटस कैसे चेक करें?

1. PM Kisan Mobile App डाउनलोड करें।

2. आधार नंबर डालें और ‘Check Beneficiary Status’ पर टैप करें।

3. आपको किस्तों की पूरी डिटेल दिखाई देगी।

अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?

अगर आपके खाते में ₹2000 नहीं आए हैं, तो:

eKYC और आधार लिंकिंग दोबारा जांचें।

बैंक अकाउंट में DBT इनेबल्ड है या नहीं, इसकी पुष्टि करें।

नजदीकी CSC सेंटर जाकर eKYC अपडेट कराएं।

अपने राज्य कृषि विभाग या ब्लॉक ऑफिस से संपर्क करें।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

पीएम किसान सम्मान निधि योजना ने अब तक करोड़ों किसानों को आर्थिक राहत दी है और खेती के प्रति आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई है। यदि आप पात्र किसान हैं और जरूरी दस्तावेज पूरे हैं, तो 2 अगस्त 2025 को आपके खाते में ₹2000 की अगली किस्त आ सकती है।

तो देर न करें – आज ही अपना eKYC पूरा करें और लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करें ।

अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो अपने किसान भाइयों और परिवारजनों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment