Diwali 2025 ( दीवाली 2025 )
Diwali 2025 kab hai? यह सवाल हर साल की तरह इस बार भी लोगों के मन में गूंज रहा है। Diwali 2025 date को लेकर अभी भी लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कोई 20 अक्टूबर बता रहा है तो कोई 21 अक्टूबर। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर दिवाली 2025 की सही तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त (Diwali 2025 Shubh Muhurat) क्या है? आइए विस्तार से जानते हैं इस बार के दीपोत्सव 2025 (Deepotsav 2025) से जुड़ी हर जानकारी।

Diwali 2025 Kab Hai ( दिवाली 2025 कब है?)
पंचांग के अनुसार, दिवाली या Deepavali हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है। दिवाली हमेशा प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद का समय) में मनाई जाती है क्योंकि इसी काल में लक्ष्मी पूजन का शुभ समय माना गया है।
2025 में कार्तिक अमावस्या तिथि का प्रारंभ 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे से होगा और यह तिथि अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे तक रहेगी।
20 अक्टूबर 2025 सूर्यास्त समय: शाम 05:46 बजे
21 अक्टूबर 2025 सूर्यास्त समय: शाम 05:45 बजे
अब सवाल उठता है कि आखिर किस दिन दिवाली मनाना सही रहेगा? आइए देखें Diwali Time 2025 के अनुसार कौन-सा दिन शुभ है।
Diwali 2025 Date and Time (दिवाली 2025 की सही तारीख क्या है?)
पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली मनाना अधिक शुभ माना जा रहा है।
कारण यह है कि 20 अक्टूबर की शाम से ही प्रदोष काल प्रारंभ हो जाता है और यह अमावस्या तिथि के साथ पूरी रात तक रहेगा। वहीं, 21 अक्टूबर को सूर्यास्त के बाद केवल 9 मिनट तक ही प्रदोष काल अमावस्या में रहेगा।
इसलिए, लक्ष्मी पूजा का संपूर्ण मुहूर्त और रात्रि का समय केवल 20 अक्टूबर को ही मिलेगा। यही कारण है कि ज्यादातर विद्वान और पंचांग Diwali 2025 date – 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को सही मान रहे हैं।
Diwali 2025 Shubh Muhurat ( दीवाली 2025 का शुभ मुहूर्त)
Laxmi Puja Muhurat Muhurat पंचांग के अनुसार इस प्रकार रहेगा :
लक्ष्मी पूजा का मुख्य मुहूर्त : शाम 07:08 PM से 08:18 PM तक
निशीथ काल (मध्यरात्रि पूजा): रात 11:41 PM से 12:31 AM तक
यदि कोई व्यक्ति 21 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा करना चाहता है, तो उसके लिए समय 05:45 PM से 05:54 PM तक रहेगा, लेकिन यह समय बेहद सीमित है। इसलिए 20 अक्टूबर को पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा।
इस दिन Laxmi Ganesh Puja Muhurat में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देव और सरस्वती माता की पूजा करने से धन, बुद्धि और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Diwali 2025 Puja Vidhi (दिवाली पूजन विधि )
Diwali 2025 Puja Vidhi बहुत विशेष होती है क्योंकि इसी दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के घर में निवास करती हैं। पूजन विधि इस प्रकार करें:
सबसे पहले घर की अच्छी तरह सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।
पूजन स्थान पर पूर्व दिशा या ईशान कोण में चौकी रखें।
चौकी पर लाल या गुलाबी कपड़ा बिछाएं।
सबसे पहले भगवान गणेश की मूर्ति रखें और फिर उनके दाहिनी ओर मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें।
दीपक जलाएं (एकमुखी घी का दीपक शुभ माना जाता है)।
पूजा से पहले संकल्प लें – “मैं लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि पूर्ण श्रद्धा से कर रहा/रही हूं।”
मां लक्ष्मी और गणेश जी को फूल, चावल, मिठाई और धूप अर्पित करें।
गणेश मंत्र और फिर लक्ष्मी मंत्र का जाप करें।
अंत में आरती करें और घर के हर कोने में दीपक जलाएं।
टिप्स:
पूजा के दौरान लाल, पीले या सुनहरे रंग के वस्त्र धारण करें।
नीले, भूरे या काले रंग के कपड़ों से बचें।
पूजा के बाद घर के द्वार पर दो दीपक जरूर जलाएं – एक लक्ष्मी के स्वागत हेतु और दूसरा बुराई के नाश हेतु।
Significance of Diwali ( दिवाली का महत्व )
दीवाली (Diwali) केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत गहरा है। दिवाली का पर्व अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक है।
हिंदू मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त कर जब अयोध्या वापसी की, तो पूरे नगरवासियों ने दीपक जलाकर उनका स्वागत किया। तभी से हर वर्ष कार्तिक अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है।
इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन, वैभव और सौभाग्य का आगमन होता है। साथ ही यह दिन परिवार, एकता और खुशियों का प्रतीक है।
दीपोत्सव 2025 : खुशियों और प्रकाश का पर्व
Deepotsav 2025 यानी Diwali 2025 न केवल धार्मिक अनुष्ठान का दिन है बल्कि सामाजिक उत्सव भी है। लोग इस दिन अपने घरों को रोशनी से सजाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और अपने प्रियजनों को उपहार देते हैं।
इस दिन को मनाने से मन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और जीवन में नई शुरुआत का एहसास होता है। दीपक का हर उजाला इस बात का प्रतीक है कि अंधकार चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, प्रकाश की एक किरण उसे मिटा सकती है।
Diwali 2025 date को लेकर जो भ्रम था, वह अब स्पष्ट है। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को मनाई जाएगी। इसी दिन Laxmi Puja Muhurat और Deepotsav 2025 का शुभ समय रहेगा।मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर घर में धन, सुख और समृद्धि का स्वागत करें।
दीपों की रोशनी से आपका जीवन भी जगमगाता रहे — यही है दिवाली 2025 का असली संदेश।