Housefull 5 OTT release date
बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी में से एक हाउसफुल 5 (Housefull 5) 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब दर्शक इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की OTT रिलीज डेट को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
Housefull 5 box office collection
रिलीज से पहले ही हाउसफुल 5 ने अपने नॉन-थियेट्रिकल डील्स से ₹135 करोड़ की भारी कमाई कर ली थी। इसमें शामिल हैं:
डिजिटल राइट्स (OTT Rights) : ₹75 करोड़
टीवी सैटेलाइट राइट्स : ₹40 करोड़
म्यूज़िक राइट्स : ₹20 करोड़
इससे फिल्म को पहले ही एक बड़ा फायदा मिल चुका था। थिएटर कलेक्शन से ब्रेक-ईवन के लिए ₹105 करोड़ की ज़रूरत थी, यानी ₹250 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का लक्ष्य रखा गया था।
हफ्ते-दर-हफ्ते कलेक्शन :
पहला हफ्ता: ₹127.25 करोड़
दूसरा हफ्ता: ₹40.85 करोड़ (67.9% गिरावट)
तीसरा हफ्ता: ₹12.55 करोड़ (69.28% गिरावट)
चौथा हफ्ता: ₹2.3 करोड़ (81.67% गिरावट)
पांचवां हफ्ता: ₹0.35 करोड़ (84.78% गिरावट)
कुल कमाई :
India Net Collection: ₹183.3 करोड़
India Gross Collection: ₹218.33 करोड़
Overseas Collection: ₹70.25 करोड़
Worldwide Total: ₹288.58 करोड़
फिल्म ने लक्ष्य से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन किया, लेकिन गिरते हुए ग्राफ ने यह साफ कर दिया कि दर्शकों ने इसे सीमित समय तक ही पसंद किया।
Housefull 5 OTT release date : हाउसफुल 5 की OTT रिलीज़ डेट
फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए एक महीना हो चुका है, और अब दर्शकों की निगाहें Housefull 5 की OTT रिलीज डेट पर टिकी हैं।
कहां स्ट्रीम होगी हाउसफुल 5?
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, हाउसफुल 5 को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अब तक आधिकारिक रूप से OTT रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं हुई है।
संभावित रिलीज़ डेट :
कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि फिल्म जुलाई के आखिरी हफ्ते में OTT पर आ सकती है।
वहीं कुछ खबरों के अनुसार, 1 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।
प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने के बाद, दर्शक इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी देख सकेंगे।
क्या OTT पर देखने लायक है Housefull 5?
हाउसफुल सीरीज़ हमेशा से अपनी माइंडलेस कॉमेडी, मल्टीस्टारकास्ट और डबल मीनिंग जोक्स के लिए जानी जाती रही है। इस बार फिल्म की खास बात यह रही कि इसे दो अलग-अलग एंडिंग्स के साथ रिलीज़ किया गया – Housefull 5A और 5B।
फिल्म का पहला भाग जहां हल्के-फुल्के हास्य से भरा है, वहीं दूसरा हिस्सा एक क्राइम-इन्वेस्टिगेशन एंगल लेकर आता है। कई दर्शकों के लिए यह नया ट्विस्ट दिलचस्प रहा, जबकि कुछ ने इसे मजबूरन किया गया प्रयोग बताया।
Housefull 5 क्यों देखें ?
अक्षय कुमार की धमाकेदार कॉमेडी
अलग-अलग एंडिंग का रोमांच
मल्टीस्टार एंटरटेनमेंट
वेब पर पहली बार दो एंडिंग वाला बॉलीवुड फिल्म अनुभव
Housefull 5 अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ सबसे अनोखी कॉमेडी फिल्म
Housefull 5 Star Cast Name (स्टारकास्ट और क्रू)
निर्देशक : तरुण मनसुखानी
प्रोड्यूसर : साजिद नाडियाडवाला
कलाकार : अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, फर्दीन खान, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर आदि।
Housefull 5 Akshay Kumar comedy movie
हाउसफुल 5 एक बार फिर दर्शकों को हास्य और मसालेदार कॉमेडी का डोज़ देने में कामयाब रही है। थिएटर में इसका प्रदर्शन मिलाजुला रहा, लेकिन OTT पर इसके फिर से ट्रेंड करने की पूरी संभावना है।
अगर आप अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग, रितेश देशमुख की चुलबुली अदाओं और अभिषेक बच्चन के नए अंदाज़ को देखना चाहते हैं, तो Housefull 5 का OTT पर आना आपके लिए एक मौका है।
तो बने रहिए अपडेट के साथ, क्योंकि जैसे ही हाउसफुल 5 की OTT रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा होगी, हम सबसे पहले आपको बताएंगे।