PM kisan 19th Installment
“पीएम किसान योजना: किसानों के लिए एक बड़ी राहत”
भारत में किसान देश की रीढ़ माने जाते हैं, लेकिन कई बार आर्थिक तंगी उनके लिए बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की एक अहम पहल है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद तीन किस्तों में दी जाती है। अब तक 18 किस्तें जारी हो चुकी हैं, और 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस लेख में हम आपको PM Kisan Yojana की 19वीं किस्त, eKYC प्रक्रिया, पात्रता, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Table of Contents
पीएम किसान योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है। प्रत्येक किस्त में ₹2,000 सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे जाते हैं।
अब तक इस योजना की 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। किसानों को अब 19वीं किस्त (PM Kisan 19th Installment) का इंतजार है।
PM Kisan Yojana 19वीं किस्त कब आएगी?
पिछली किस्त का विवरण:
18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में जारी हुई थी।
संभावित तारीख:
पिछले रिकॉर्ड के अनुसार, फरवरी के अंत में किस्त जारी होती है। 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को आई थी। इस आधार पर 19वीं किस्त (PM Kisan 19th Installment) 28 फरवरी 2025 को जारी होने की संभावना है।
नोट : कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है किसान अपनी योजना की स्थिति (PM Kisan Status) आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर चेक कर सकते हैं |
पीएम किसान योजना का लाभ कौन ले सकता है?
पात्रता मानदंड ( PM Kisan Eligibility ) | विवरण |
किसान की स्थिति | लाभार्थी किसान होना चाहिए,जो सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता न हो । |
परिवार का नियम | एक परिवार में एक सदस्य को ही इस योजना का लाभ मिलेगा । |
ई-केवाईसी की आवश्यकता (PM Kisan eKYC ) | योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी तरह अनिवार्य है । |
राज्यों की भागीदारी | योजना सभी राज्यों और केंद्र शाषित प्रदेशों में लागू है। |
महत्वपूर्ण:
जो किसान ई-केवाईसी (PM Kisan eKYC) नहीं कराते हैं, उन्हें योजना की अगली किस्तों का लाभ नहीं मिलेगा।
पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी प्रक्रिया कैसे पूरी करें?
- ऑनलाइन प्रक्रिया:
PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
“eKYC” ऑप्शन पर क्लिक करें।
आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करें।
- ऑफलाइन प्रक्रिया:
अपने नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाएं।
आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर जाएं।
योजना के लाभ (PM Kisan Benefits):
सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद।
राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर।
किसानों को खेती में मदद और वित्तीय स्थिरता।
समस्या होने पर कहां संपर्क करें? (PM Kisan Helpline)
किसान निम्न माध्यमों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं:
संपर्क विवरण | जानकारी |
ईमेल आईडी | pmkisan-ict@gav.in |
टोल फ्री नंबर | 155261,1800115526 |
हेल्पलाइन नंबर (PM Kisan Helpline ) | 011-23381092 |
PM Kisan Yojana किसानों की वित्तीय मदद के लिए एक प्रभावी पहल है। यदि आप पात्र हैं, तो PM Kisan eKYC प्रक्रिया पूरी करें और समय पर योजना का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए PM Kisan Helpline पर संपर्क करें या pmkisan.gov.in पर जाएं।
पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (PM Kisan Yojana Application)
आवेदन करने के लिए pmkisan.gov.in पर जाएं। “New Farmer Registration” विकल्प पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।
पीएम किसान योजना का लाभ किन किसानों को नहीं मिलेगा?
सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता, और जो किसान ई-केवाईसी (PM Kisan eKYC) प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
पीएम किसान योजना की अगली किस्त कब आएगी? (PM Kisan 19th Installment)
19वीं किस्त के फरवरी 2025 में आने की संभावना है।
पीएम किसान योजना की स्थिति कैसे जांचें? (PM Kisan Status)
“Beneficiary Status” ऑप्शन पर क्लिक करके pmkisan.gov.in पर अपनी स्थिति जांचें।
क्या पीएम किसान योजना सभी राज्यों में लागू है? (PM Kisan Benefits)
हां, यह योजना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।
पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना में करें आवेदन : हर महीने ₹18,000 का मानदेय