RCB के नए कप्तान का ऐलान,जानिए कौन संभालेगा कमान ?

इंतजार खत्म हुआ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आज आधिकारिक तौर पर अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। IPL 2025 के लिए कप्तानी का यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि फाफ डु प्लेसिस के जाने के बाद से ही अटकलों का दौर जारी है। क्रिकेट फैंस ने इस ऐतिहासिक पल को टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा। इस कप्तानी घोषणा के साथ RCB के IPL 2025 अभियान की दिशा तय होगी

कौन होगा RCB का नया कप्तान?

फाफ डु प्लेसिस को IPL 2025 की नीलामी से पहले रिटेन नहीं किया गया, जिससे RCB के नए कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। पहले विराट कोहली को इस पद का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फ्रेंचाइज़ी से बातचीत के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। कोहली के इंकार के बाद, RCB लंबी अवधि के लिए नया लीडर खोज रहा था।

IPL 2025 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने बड़ा बदलाव किया है। टीम ने अपने नए कप्तान की आधिकारिक घोषणा कर दी है। रजत पाटीदार को RCB का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, जो टीम को IPL 2025 में नेतृत्व करेंगे।

इस मध्यक्रम बल्लेबाज़ ने RCB के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है और दबाव में भी शांत दिखते हैं। अगर फ्रेंचाइज़ी युवा कप्तान की तलाश में है, तो यह चौंकाने वाला लेकिन दिलचस्प विकल्प हो सकता है।

जानिए कौन है रजत पाटीदार जिनको RCB ने बनाया कप्तान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 से पहले अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए धाकड़ बल्लेबाज रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया है। 31 वर्षीय पाटीदार 2021 से RCB का हिस्सा हैं और टीम ने उन्हें IPL 2025 की मेगा नीलामी से पहले 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था

घरेलू क्रिकेट में शानदार कप्तानी अनुभव

रजत पाटीदार घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश टीम की कमान संभालते हैं और उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है। 2024 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने मध्य प्रदेश को फाइनल तक पहुंचाया था, जहां उन्होंने दमदार बल्लेबाजी के साथ बेहतरीन नेतृत्व भी दिखाया। दिसंबर 2024 में, उन्होंने RCB की कप्तानी की इच्छा जाहिर की थी, और अब यह सपना हकीकत बन गया है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मचाया था धमाल

पाटीदार ने 2024 सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में 10 मैचों में 61.14 की औसत से 428 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 186.09 रहा, जिसमें 31 छक्के और 32 चौके शामिल थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और शांत नेतृत्व शैली से RCB को IPL 2025 में बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है

रजत पाटीदार का अब तक का क्रिकेट करियर

  • IPL: 27 मैच | 799 रन | औसत 34.74 | 1 शतक, 7 अर्धशतक
  • फर्स्ट क्लास (68 मैच): 4738 रन | 13 शतक, 24 अर्धशतक
  • List-A (64 मैच): 2211 रन | 4 शतक, 13 अर्धशतक
  • टी20 (75 मैच): 2463 रन | 1 शतक, 24 अर्धशतक

RCB का पूरा स्क्वॉड – IPL 2025

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, जेकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम, यश दयाल, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी।

क्या RCB का सपना पूरा होगा?

RCB हमेशा से IPL की सबसे भावनात्मक और लोकप्रिय टीमों में से एक रही है। लेकिन, तमाम दिग्गज खिलाड़ियों के बावजूद टीम अब तक एक भी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। नए कप्तान के लिए यह चुनौती होगी कि वह टीम को स्थिरता और जीत की राह पर ले जाए।

IPL 2025 नज़दीक है, ऐसे में नए कप्तान की जिम्मेदारी होगी कि वह बेहतर प्लेइंग इलेवन तैयार करे, टीम का मनोबल ऊंचा रखे और चतुर रणनीति बनाए। कप्तानी का यह फैसला RCB के अभियान की दिशा तय करेगा और उनकी पहचान को एक नई परिभाषा देगा।

RCB की टीम अब तक IPL ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही है। लेकिन रजत पाटीदार की कप्तानी में क्या टीम 2025 में इतिहास रच पाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा। IPL 2025 की हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें!

Leave a Comment